अथमलगोला में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही छानबीन
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बाढ़ सदर अस्पताल भेज दिया है।
प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़-- अथमलगोला थाना क्षेत्र के बुडरा गावं निवानी एक युवक के आत्महत्या का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया की बुडरा गावं निवासी 32 वर्षीय संतोष कुमार कश्यप ने आत्महत्या कर ली है।घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।प्रथम दृष्टया यह मामला प्रतीत होता है की फांसी के फंदे में झूल कर आत्महत्या की गई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना घटित होने के बारे में विस्तृत जानकारी मिल सकती है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बाढ़ सदर अस्पताल भेज दिया है।फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।
Click Here To Read More