बाढ़ रेल पुलिस ने शराब माफियाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से स्टेशन पर चलाया सर्च अभियान

लेकिन पुलिस अभियान की भनक लगते ही शराब माफिया भूमिगत हो गए।

बाढ़ रेल पुलिस ने शराब माफियाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से स्टेशन पर चलाया सर्च अभियान

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--दानापुर रेल मंडल अंतर्गत बाढ़ की रेल पुलिस ने ट्रेन से शराब कारोबार करने वाले शराब माफियाओं के खिलाफ बाढ़ रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाते हुए कई ट्रेनों की सघन जांच पड़ताल की। रेल पुलिस के कई जवानों द्वारा सादे लिबास में ट्रेन के भीतर और ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों पर कड़ी नजर रखते हुए यह अभियान चलाया गया।लेकिन पुलिस अभियान की भनक लगते ही शराब माफिया भूमिगत हो गए।बताते चले की चार दिन पहले ही बाढ़ रेलवे स्टेशन से 2 किलोमीटर पश्चिम दलिसमन चक गांव के पास माफियाओं ने ट्रेन का चेन खींचकर अवैध रूप से शराब की खेत उतारने का काम किया था।इस दौरान स्थानीय ग्रामीण और शराब माफिया के बीच जमकर गोलीबारी की भी घटना को अंजाम दिया गया था। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने भी शराब माफिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0