नदी के पानी में तैरता मिला 25 वर्षीय अज्ञात युवती का शव ।

Dead body of 25 year old unidentified girl found floating in river water

नदी के पानी में तैरता मिला 25 वर्षीय अज्ञात युवती का शव ।

बाढ़(प्रिया सिंह की रिपोर्ट)--अथमलगोला थाना क्षेत्र के रामनगर दियारा इलाके स्थित एक धाव (छोटी नदी) से पुलिस ने एक 25 वर्षीय अज्ञात युवती का शव बरामद किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय ग्रामीणों को गुरुवार की सुबह घूमने के क्रम में पानी मे तैरते शव पर नजर पड़ी।खबर फैलते ही देखने वालों की भीड़ जुट गई।तत्काल इसकी सूचना अथमलगोला पुलिस को दी गई।

तत्पश्चात थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह के निर्देश पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भिजवाया।इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की पहचान नही हो सकी है।शव 25 वर्षीया अविवाहित युवती का है।प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि युवती की इलाज के क्रम में मौत हुई है।क्योंकि हाथ मे पानी चढ़ाने के लिए लगाया जाने वाला निडिल लगा है।लेकिन ठोस नतीजे पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पहुंचा जा सकता है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0