राजेश हत्याकांड के मुख्य शूटर रंजन पासवान उर्फ लंगडा को पुलिस ने धर दबोचा

गिरफ्तार रंजन उर्फ लंगड़ा पर बड़हिया थाना में आधा दर्जन केस दर्ज है।पुलिस ने पूछताछ के बाद रंजन उर्फ लंगड़ा को जेल भेज दिया है।

राजेश हत्याकांड के मुख्य शूटर रंजन पासवान उर्फ लंगडा को पुलिस ने धर दबोचा

अभय कुमार अभय की रिपोर्ट//लखीसराय--बड़हिया पुलिस ने बीते 14 जुलाई 2022 की रात्रि कल्याणपुर गांव में हुए राजेश सिंह हत्याकांड के मुख्य शूटर रंजन पासवान उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार रंजन उर्फ लंगड़ा पर बड़हिया थाना में आधा दर्जन केस दर्ज है।पुलिस ने पूछताछ के बाद रंजन उर्फ लंगड़ा को जेल भेज दिया है। एसपी पंकज कुमार ने बताया है कि 14 जुलाई 2022 की रात मृतक राजेश सिंह आम के बगीचे में सोया था उसी बक्त अपराधियों ने सिर में गोली मार हत्या कर दी थी। मृतक के भाई बबन सिंह के द्वारा 5 को नामजद बनाया था‌।पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए दो लोगो को जेल भेज दी थी। लेकिन कांड के अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने हत्या कांड में मृतक के बहन के साथ अवैध संबंध में रंजन पासवान के द्वारा हत्या की घटना को अंजाम देने की बात सामने आई।एसपी पंकज कुमार ने बताया कि मृतक घटना से कुछ दिन पहले रंजन को अपनी बहन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जिसके बाद मृतक राजेश सिंह ने रंजन के साथ मारपीट किया था। उसके आवेश में रंजन उर्फ लंगड़ा ने घटना को अंजाम दिया।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0