गरीब-गुरबों, वंचितों, पिछड़ों, दलितों और अकलियतों को न्याय दिलाना राजद नेतृत्व की प्राथमिकता है।-नमिता नीरज सिंह

ए टू जेड की पार्टी है राजद,नए-पुराने सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलूंगी।

गरीब-गुरबों, वंचितों, पिछड़ों, दलितों और अकलियतों को न्याय दिलाना राजद नेतृत्व की प्राथमिकता है।-नमिता नीरज सिंह

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़-- नगर के एलआईसी सभागार में आयोजित अपने अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए बाढ़ जिला राजद की नवमनोनीत अध्यक्ष नमिता नीरज सिंह ने कहा कि  राजद ए टू जेड की पार्टी है। महिलाओं का सम्मान और गरीब-गुरबों, वंचितों, पिछड़ों, दलितों और अकलियतों को न्याय दिलाना राजद नेतृत्व की प्राथमिकता है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि दल ने मेरे ऊपर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करुंगी। नए-पुराने सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलूंगी और सभी के सहयोग से राजद संगठन को इतना मजबूत बना दूंगी कि आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों में हमारा महागठबंधन दिल्ली की सत्ता पर काबिज होकर बीजेपी को उखाड़ फेंकेगा।

अध्यक्षता करते हुए बाढ़ जिला राजद के निवर्तमान अध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए मां के समान होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे दल के आलाकमान के प्रति निष्ठावान बनें, न कि किसी अन्य नेता के प्रति। संचालन कांग्रेस नेता हेमंत कुमार ने किया। समारोह को जदयू के वरिष्ठ नेता प्रो० देवेन्द्र यादव, बाढ़ जिला राजद के नवनियुक्त प्रधान महासचिव पंकज कुमार धीरज, वरिष्ठ नेता शिवकुमार यादव,  प्रवक्ता मिथिलेश यादव, बाढ़ प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, अथमलगोला प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार राय, रामनरेश राही, मोकामा प्रखंड अध्यक्ष दिलीप यादव, मोकामा नगर अध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी, पंडारक प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर पासवान, बेलछी प्रखंड अध्यक्ष रामकिशोर चंद्रवंशी, पूर्व अध्यक्ष सकलदेव यादव, उस्मानपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विनोद यादव आदि ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन युवा नेता नित्यानंद कुमार ने किया।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0