भाजपा ने समाजिक न्याय सप्ताह नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

अनुशासित और प्रशिक्षित युवा किसी भी देश के भविष्य को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

भाजपा ने समाजिक न्याय सप्ताह नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन
अरविंद कुमार चंद्रवंशी की रिपोर्ट//मसौढ़ी--भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नदवा में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।भारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्टी के स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती तक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है।इसी क्रम में 12 अप्रैल को धनरूआ थाना क्षेत्र के नदवा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया।भाजपा के पटना ग्रामीण जिला मंत्री माधुरी सिंहा चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया।जिला मंत्री ने उपस्थित कार्यकर्ताओं व जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विचार और इसके कार्यकर्ता आम जनमानस के हित के लिए सदैव तत्पर हैं। हमारे अभियान व कार्यक्रम भी आम नागरिकों के कल्याण के लिए ही होते हैं।महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अधिवक्ता काजल सिंह उर्फ आशा किरण सिंह ने कहा की चिकित्सा शिविर का कार्यक्रम युवा मोर्चा की देखरेख में जनपद के सभी मंडलों में चिन्हित स्थानों पर सफलता पूर्वक आयोजित किया जा रहा है। आज के युवा मोर्चा की टीम ही कल की भारतीय जनता पार्टी है। अनुशासित और प्रशिक्षित युवा किसी भी देश के भविष्य को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के महत्व को समझा है जिसका वर्णन वह अपने उद्बोधन में बार बार करते रहते हैं।
लगातार कराए जा रहे विकास कार्य-नरेंद्र भाई मोदी ने जबसे प्रधानमंत्री का पद संभाला है तबसे देश एक सकारात्मक दिशा की ओर बढ़ चला है, धीरे-धीरे अब भारत की आम जनता उस बदलाव को महाशुस कर रही है। देश में विकास का पहिया पूरी ताकत से घूम रहा है,सड़कों का जाल बिछ गया है, पर्याप्त मात्रा में विद्युत सप्लाई हो रही है, किसानों को निधि सीधे उनके खाते में दी जा रही है, हर गरीब को अपना पक्का आवास और शौचालय निःशुल्क बनवाया जा रहा है, देश में नए मेडिकल कालेज और एम्स खोले जा रहे हैं।देश में निवेश की आई बाढ़ महिलाओं के सम्मान में तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं।उद्योगपतियों और व्यापारियों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाया जा रहा है। देश विदेश से निवेश की बाढ़ आ गई है, जिससे युवा वर्ग को नौकरियों की उपलब्धता बढ़ेगी।इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा नीरज शर्मा, नगर अध्यक्ष संजय केशरी,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विनोद यादव,रामजीवन मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह,धनरुआ मंडल अध्यक्ष राम विनय प्रताब ,नगर महामंत्री टुनटुन शर्मा,धनरुआ महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता सिंह,विजय यादव,अभिमनु पटेल,सुमन सौरव,डॉ दिलीप सर,सनोज जी,राम नगीना सिंह,अभिषेक कुमार,लक्ष्मी नारायण सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0