हाथीदह पुलिस ने वाहन लूट कांड के फरार अभियुक्त को दबोचा

एएसपी बाढ़ के निर्देश पर बेगूसराय के लाखो इलाके से हुई गिरफ्तारी

हाथीदह पुलिस ने वाहन लूट कांड के फरार अभियुक्त को दबोचा

प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़-एएसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि मालवाहक टेम्पो लूटकांड मामले के एक फरार मुख्य आरोपी को भी हाथीदह पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।एएसपी ने बताया कि दिनांक 13.02.2022 को समय करीब 7:00 बजे रात्रि में हाथीदह थाना अंतर्गत ग्राम दरियापुर स्थित औटा रेलवे ब्रिज से लगभग 1 किलोमीटर पूर्व एनएच 31 सड़क के दक्षिण तरफ सूर्यभान सिंह के माल गोदाम के पास से अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा मालिक सुनील सिंह का मालवाहक टेंपो नम्बर-बी०आर०-01जी० जी०-1100 के चालक मो० सलाउद्दीन, ग्राम सलेमपुर बाढ़ से लूट लिया गया था। इस संबंध में हाथीदह थाना कांड संख्या-07/22 दिनांक- 13/02/2022 दर्ज किया गया है।दिनांक 15.02.2022 को गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर उक्त कांड में शामिल अप्राथमिकी अभियुक्त गुड्डू कुमार, ग्राम पिपरिया डीह, जिला लखीसराय को गिरफ्तार किया गया।इस कांड में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अन्य सहयोगियों का नाम बताया गया। दिनांक-16.02.2022 को समय 05.00 बजे सुबह में अमरजीत कुमार ग्राम पिपरीया डीह, जिला लखीसराय को गिरफ्तार किया गया था।इस मामले के एक अन्य अभियुक्त राम शोभा साव जो इस कांड में मुख्य भूमिका में था।फरार चल रहा था।जिसे बेगूसराय जिले के लाखों क्षेत्र से गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजने का काम किया है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0