जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले गृह मंत्री अमित शाह के साथ अरविंद सिंह ने की मंगला आरती

30 किलोमीटर की रथयात्रा की सुरक्षा की तैयारियां पिछले करीब एक माह से चल रही थीं। 25 हजार पुलिस अधिकारी व जवान इसकी सुरक्षा में तैनात थे।

जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले गृह मंत्री अमित शाह के साथ अरविंद सिंह ने की मंगला आरती

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना/सूरत--अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 146 वीं रथयात्रा  निकाली गई।ओडिशा के पुरी के बाद देश में सबसे भव्य तरीके से रथयात्रा का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में ही होता आया है। भगवान के रथ यात्रा को देखने के लिए लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। श्रद्धालुओं की कतार में बड़े-बड़े नेता भी शामिल हुए। रथयात्रा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल, राज्य के गृह मंत्री श्री हर्षभाई संघवी के साथ भाजपा नेता एवं हिंदीभाषी महासंघ के महासचिव अरविंद सिंह भी शामिल थे।मीडिया से अपनी बातचीत के दौरान अरविंद सिंह ने कहा कि ऐसा माना जाता है कि जब तक प्रभु का आदेश नहीं होता तब तक उनके दर्शन से वंचित रहना पड़ता है। आज प्रभु की कृपा से भव्य रथ यात्रा में शामिल होने का आशीर्वाद मिला। प्रभु की इतनी कृपा रही है कि आज सवेरे की मंगला आरती देश के गृह मंत्री श्री अमितभाई शाह के साथ करने का मौका मिला। परम पूज्य महामंडलेश्वर महंत श्री दिलीपदास जी और जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री महेंद्र झा जी के द्वारा सम्मान किया जाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। महामंडलेश्वर महंत श्री दिलीपदास जी और श्री महेंद्र झा जी के द्वारा चलाए जाने वाले धार्मिक संस्थानों का महत्व हम सभी जानते हैं। उनके प्रयासों से समाज को धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से जोड़ने में सहायता मिलती है।

हिंदीभाषी महासंघ के अध्यक्ष डॉ महादेव झा जी के अध्यक्षत्व में हिंदीभाषी महासंघ भाषा, साहित्य, संस्कृति और भारतीय एकता को प्रमोट करने के लिए समर्पित है। उन्होंने बताया कि प्रभु की रथ यात्रा एकता, समरसता और सामरिक सम्बन्धों को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण  माध्यम है। यह यात्रा अहमदाबाद के लोगों के आत्मीयता, आदर्शों और आपसी सौहार्द को प्रतिष्ठानित करती है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने ने इस यात्रा को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों ने भगवान जगन्नाथ की यात्रा के दौरान उच्च स्तर की सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित की है। उनकी संघर्षशीलता, निष्ठा और समर्पण ने भगवान जगन्नाथ की यात्रा को सुरक्षित और सफल बनाया है।  30 किलोमीटर की रथयात्रा की सुरक्षा की तैयारियां पिछले करीब एक माह से चल रही थीं। 25 हजार पुलिस अधिकारी व जवान इसकी सुरक्षा में तैनात थे।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0