स्कूल संचालक की पत्नी के साथ जबरन दुष्कर्म कर बनाया वीडियो,आरोपी गिरफ्तार।

थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म मामले में संलिप्त युवक विकास कुमार को गिरफ्तार किया।

स्कूल संचालक की पत्नी के साथ जबरन दुष्कर्म कर बनाया वीडियो,आरोपी गिरफ्तार।

अभय कुमार अभय की रिपोर्ट//लखीसराय-- जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहरौरा ग्राम की एक महिला के साथ दुष्कर्म का बड़ा मामला प्रृकाश में आया है।बिहरोरा ग्राम स्थित एक निजी स्कूल के संचालक की पत्नी के साथ बगल के ही एक युवक के द्वारा दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया। जिसका लिखित आवेदन रामगढ़ चौक थाना में दिया गया! दुष्कर्म से पीड़ित महिला आवेदिका ने रामगढ़ चौक थाना में लिखित आवेदन देकर जानकारी दी की बीते रविवार को उसके पति किसी कार्य हेतु बाहर गए हुए थे।विद्यालय में वह अकेली थी।जिसका फायदा उठाकर बिहरौरा ग्राम निवासी हिसाबी यादव के 25 वर्षीय पुत्र विकास कुमार ने जबरन विद्यालय में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया एवं वीडियो भी बनाया। साथ ही गले में पहने मंगलसूत्र को भी लेकर फरार हो गया।साथ ही वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके पति को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि इस घटना के बारे में अगर कहीं जिक्र हुआ तो वह इस तरह घटना को आगे भी अंजाम देगा।जिसके डर से महिला अपने पति को दुष्कर्म के बारे में नहीं बताई।लेकिन जब वह अपने गांव हलसी प्रखंड अंतर्गत धीरा पहुंची तो वह अपनी सास एवं गोतनी को बताया। इसके बाद उसके पति को जब जानकारी हुई तो वह रामगढ़ चौक थाना आकर मामला दर्ज कराया। जिस पर रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म मामले में संलिप्त युवक विकास कुमार को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि मामले का अनुसंधान जारी है।पीड़ित महिला का भी बयान लिया गया है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
1
love
0
funny
1
angry
0
sad
1
wow
0