एक विवाहित महिला प्रेम प्रसंग के चक्कर में फंस कर अपने 6 साल के बच्चे के साथ दर-दर भटकने को मजबूर

महिला का कहना है कि वह ना घर की है ना घाट की अब जाए तो जाए कहां फिलहाल महिला बाढ़ थाने में शरण लिए हुए हैं।

एक विवाहित महिला प्रेम प्रसंग के चक्कर में फंस कर अपने 6 साल के बच्चे के साथ दर-दर भटकने को मजबूर

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना--मोतिहारी की एक महिला को कम उम्र में ही यूपी के एक व्यक्ति से बेच दिया गया।शादी करने के नाम पर कुछ दिन रखने के बाद जब महिला 5 महीने का गर्भवती हुई तो उसे घर से निकाल दिया गया। पीड़ित महिला रानी सिंह इस दौरान फिर गांव वापस लौटी।लेकिन गांव वालों ने उसे स्वीकार नहीं किया। लिहाजा मुजफ्फरपुर के रास्ते कोलकाता पहुंचकर महिला दूसरे के घर में काम करने लगी।फिर वहां से एक बंगाली महिला ने उसे ज्यादा पैसे कमाने की बात कह कर हरियाणा लेकर आई। जहां महिला ईंट भट्ठे पर काम करने लगी और बच्चों को जन्म देने के बाद उसे पालने लगी।इस दौरान महिला को एक बार के आठनामा गांव निवासी शिबू कुमार नामक युवक से प्रेम हो गया। महिला मुंबई और पुणे में एक साथ काम करने लगी और इस दौरान युवक से शादी कर ली। युवक पत्नी की तरह उसे रखने लगा। लेकिन हाल के दिनों में पत्नी को बिना बताए हुए युवक अपना गांव वापस लौट आया। रानी सिंह कुछ दिनों तक इंतजार की और फिर पति की खोज में बाढ़ पहुंच गई और इसकी सूचना बाढ़ पुलिस को दी। पुलिस ने वहां के चौकीदार से युवक की जानकारी ली। लेकिन इस दौरान पत्नी के आने की जानकारी मिल जाने के बाद युवक घर से फरार हो गया। पत्नी रानी सिंह ने युवक के घर पर जाकर रहने की बात कही। लेकिन किसी ने स्वीकार नहीं किया।रानी ने चार-पांच दिनों तक पति के बाहरी बरामदे पर अपने 6 साल के बच्चे के साथ खुले आसमान में भूखे पेट रहने के बाद भी जब परिजनों ने पुलिस से हटाने की बात कही तो पुलिस महिला को लेकर बाढ़ थाना पहुंची।अब महिला का कहना है कि वह ना घर की है ना घाट की अब जाए तो  जाए कहां फिलहाल महिला बाढ़ थाने में शरण लिए हुए हैं।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0