सूर्य उपासना से जुड़ा आस्था का महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ शुरू,आज खरना

पुलिस प्रशासन की टीम अंचलाधिकारी भाष्कर कुमार मंडल और थानाध्यक्ष ललित विजय के नेतृत्व में पुरी तरह से चौकस नजर आ रही है।

सूर्य उपासना से जुड़ा आस्था का महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ शुरू,आज खरना

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना--लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ 17 नवंबर शुक्रवार से शुरू हो गया।पहले दिन नहाय - खाय, दूसरे दिन खरना,तीसरे दिन आस्तगामी सूर्य को अर्घ्य और फिर चौथे दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ ही छठ महापर्व संपन्न होगा। छठ पर्व के पहले दिन शुक्रवार सुबह छठ व्रती व श्रद्धालु जिला अंतर्गत बाढ़ अनुमण्डल के विभिन्न गंगा घाटों पर पहुंचे और स्नान एवं सूर्य उपासना की। फिर शुद्धता के साथ घर में बनाए गए कद्दू , चावल का प्रसाद ग्रहण कर छठ मैया के उपासना के साथ प्रथम दिन का अनुष्ठान संपन्न हुआ। शनिवार के दिन फिर व्रत रखेंगे और शाम को खरना में अनेक पकवान खाने के साथ व्रत खुलेगा।उसके बाद निर्जला व्रत पुनः शुरू हो जाएगा।

मान्यता है कि छठ पूजा करने वाले भक्तों को सुख ,समृद्धि ,घन्य ,वैभव ,यश और मान -सम्मान की प्राप्ति होती है।जो महिलाएं यह व्रत रखती है उनकी संतानों को दीर्घायु और सुख समृद्धि प्राप्त होती है। इसके साथ यह व्रत करने से निरोगी जीवन का आशीर्वाद भी मिलता है।ज्ञात हो कि अथमलगोला प्रखंड क्षेत्र में भी करीब 15 घाटों पर मुख्य रूप से अर्ध्य देने की व्यवस्था पूजा समितियों द्वारा किया गया है।जिसके लिए पुलिस प्रशासन की टीम अंचलाधिकारी भाष्कर कुमार मंडल और थानाध्यक्ष ललित विजय के नेतृत्व में पुरी तरह से चौकस नजर आ रही है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0