अथमलगोला जीविका दीदियों के सहयोग से सैकड़ों मास्क का हुआ वितरण

अथमलगोला जीविका दीदियों के सहयोग से सैकड़ों मास्क का हुआ वितरण

बाढ़(प्रिया सिंह की रिपोर्ट)-- कोरोना संकट से आमजन को बचाने की मुहिम में जीविका दीदियां भी महती भूमिका निभा रही है।इसी क्रम में अथमलगोला प्रखण्ड के रामनगर दियारा पंचायत में शांति जीविका महिला ग्राम संगठन में में कुल 18 स्वयं सहायता समूह जुड़ी है।जिसमे कुल 240 दीदी जुड़ी है।जिनमे संगठन के जीविका मित्र अनिता देवी एवं रीना देवी ने सैकड़ो मास्क का निर्माण किया और संगठन में जुड़ी सारी दीदी को मास्क फ्री में विटरण की। वही संगठन के अध्यक्ष मुन्नी देवी ने जीविका मित्र से 240 दीदी को भी सर्वे कराई। जिसमे कुल 60 दीदी ऐसी पाई गई की जिनको कोरोना वाइरस जैसी महामारी से लॉकडाउन में खाने पीने की दिक्कत हो रही थी।जिसे शांति जीविका महिला ग्राम संगठन की अध्यक्ष मुन्नी देवी ने 1000 रु० साठ दीदी को  खाद्य सुरक्षा निधि के तौर पर आर्थिक मदद करेगी और इन साठ दीदी को बैंक सखी साक्षी सिंह के सहयोग से खाते पर राशि दी जाएगी।

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0