नीरा शुद्ध और पौष्टिक पेय है- बीडीओ अथमलगोला

अथमगोला प्रखंड में महादेव जीविका महिला नीरा उत्पादक समूह के माध्यम 5 अस्थाई नीरा केंद्र खोला गया

नीरा शुद्ध और पौष्टिक पेय है- बीडीओ अथमलगोला

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़-;अनुमण्डल अंतर्गत अथमलगोला प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में नीरा केंद्र का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी रितिका सहाय प्रखंड परियोजना प्रबंधन स्वाति श्रीवास्तव,एसी शिवानी कुमारी,सीसी रूबी कुमारी,सीएम मनीता कुमारी, सोनी कुमारी,एसी आभाष रंजन,जेआरपी अजित कुमार के सौजन्य से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि नीरा एक शुद्ध व पौष्टिक पेय है इनमें अनेक प्रकार के पोषक तत्व होते हैं।सूर्योदय के बाद एवं अधिक गर्मी बढ़ने पर यह पीने योग्य नहीं रहता है और यह ताड़ी बन जाता है। जिसे पीने के बाद नशा आता है।इसीलिए नीरा काउंटर सुबह 8:00 बजे तक ही खोलकर रखा जाना चाहिए ।अथमगोला प्रखंड में महादेव जीविका महिला नीरा उत्पादक समूह के माध्यम 5 अस्थाई नीरा केंद्र खोला गया जो निम्नलिखित हैं--श्रवण चौधरी-सबनिमा फग्गू चौधरी (रजनी देवी)-करारी कछार,ज्ञानती देवी-चकसरवर कल्याणपुर,संगीता देवी-फुलेलपुर।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
1
sad
0
wow
0