यास तूफान के कहर का असर- मंहगा मेंथॉल पिप्लामेंट की खेती बर्बाद ।

Effect of the havoc of Yas storm - costly menthol plantation ruined

यास तूफान के कहर का असर- मंहगा मेंथॉल पिप्लामेंट की खेती बर्बाद ।

शेखपुरा(धीरज सिन्हा की रिपोर्ट)--यूं तो पूरे बिहार में मेंथॉल पिप्लामेंट की खेती बहुत ही कम होती है। लेकिन शेखपुरा के किसान बहुत ही हिम्मत जुटाकर इस खेती को कर पाते हैं। क्योंकि इस खेती को करने के लिए अधिक पूंजी की आवश्यकता होती है।इसका बीज बहुत ही महंगा मिलता है। शेखपुरा जिले के घाटकोसुम्भा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुजावलपुर गांव के किसान पंकज कुमार ने इस बार 2 बीघा जमीन में पीपला मेंट की खेती की थी। लेकिन अधिक वर्षा ने पूरी खेती को बर्बाद कर दिया है।जिससे किसान पंकज कुमार को भारी नुकसान सहना पड़ा है। किसान ने बताया है कि एक तो लॉक डाउन की मार पिछले वर्ष से झेल रहे हैं।और इस बार कर्जा ऋण लेकर किसी तरह से पिप्लामेंट की खेती किया था। लेकिन यास तूफान की वजह से लगातार पूरे बिहार के साथ-साथ अन्य जगहों पर भारी वर्षा के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ है। नुकसान हुए फसल में अधिक मात्रा में प्याज मक्का सब्जी मूंग फसल शामिल है। बहुत कम ही खेती पिप्लामेंट की की जाती है। महंगा होने के कारण इसकी खेती बहुत ही कम किसान कर पाते हैं।कर्जा लेकर खेती करने वाले किसान पंकज ने बताया कि इस बार उसकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है। और उसके पास अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए अब कोई रास्ता नहीं बचा है। ऐसे में जरूरत है कि सरकार इन मसलों पर ध्यान दें और जिला कृषि पदाधिकारी को ऐसी महंगा खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया जाय।ताकि मेंथॉल पिप्लामेंट की खेती बड़े पैमाने पर की जा सके ।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0