अनुमण्डल के टाल क्षेत्र के किसान नीलगायों के आतंक से परेशान।

Farmers of Tall area of ​​subdivision troubled by the terror of Nilgai

अनुमण्डल के टाल क्षेत्र के किसान नीलगायों के आतंक से परेशान।

बाढ़-(प्रिया सिंह की रिपोर्ट)-भारत की जान जिन किसानों में बसती है।उन्हें कुदरत की मार प्राकृतिक आपदा के रूप में तो सहनी ही पड़ रही है।साथ ही अब नीलगायों ने भी उनकी परेशानी बढ़ा दी है।यूं कहा जाय तो तूफान और बरसात से तो फसल बर्बाद हुआ ही है।

अब बाढ़ अनुमंडल के टाल क्षेत्र के अथमलगोला ,बाढ़,पंडारक  और बेलछी इलाका में किसानों के बचे सब्जी और नगदी फसल नीलगाय का झुंड बर्बाद कर देने का काम कर रहा है।जिस खेत में नीलगाय का झुंड प्रवेश करता है। वहां फसल खाने के साथ-साथ उसे बर्बाद भी कर देता है। जिसके चलते इलाके के किसान बेहद परेशान हैं।

दलहन के फसल के समय तो किसानों को रात भर अपने खेतों में जाकर रखवाली करनी होती है ताकि नीलगाय का झुंड फसल को बर्बाद ना करें।आज की तिथि में नीलगाय की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है जो कि किसानों के लिए खतरे की घंटी है किसानों ने नीलगाय से निजात दिलाए जाने के लिए सरकार से मांग की है।करीब 5 साल पहले बढ़ते नीलगाय के शहर को खत्म करने के लिए बिहार सरकार के द्वारा हैदराबाद से शूटर को बुलाया गया था।

और इलाके के दर्जनों नीलगाय को मार गिराया गया था लेकिन पर्यावरण संरक्षण विभाग के द्वारा हाय तौबा मचाए जाने पर नीलगाय के शिकार और हत्या करने पर पाबंदी लगा दी गई थी।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
1
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0