गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा स्नान हेतु उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा स्नान हेतु उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा स्नान हेतु उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

बाढ़- अनुमण्डल के विभिन्न स्नान घाटों पर रविवार को गंगा दशहरा के मौके पर अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।गंगा दशहरा के मौके पर प्रशासन भी जगह-जगह लोगों की भीड़ भाड़ को कंट्रोल करने के लिए उमानाथ से लेकर स्टेशन तक परेशान दिखे।ज्ञात हो कि हिंदू धर्म में गंगा को पतित पावनी कहा गया है।अर्थात गंगा में स्नान करने से पापों का नाश होता है।और पापी भी तर जाते हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन ही ऋषि भागीरथ की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर गंगा धरती पर आईं थीं।इसीलिय हर साल गंगा दशहरा के दिन लाखों भक्त गंगा में स्नान करते हैं।श्रद्धालुओं के द्वारा रविवार को बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट पर मुंडन संस्कार भी कराते देखा गया।

वहीं कुछ लोग भूत खेली का भी खेल खेलते नजर आए। बड़ी तादाद में लोगों ने मंदिर परिसर के बाहर पूजा पाठ किया और भगवान शिव के ऊपर जलाअभिषेक भी किए। इस दौरान उमानाथ मंदिर के मुख्य पुजारी महंत निगमानंद भारती ने बताया कि आज ही के दिन महान साधक भागीरथी महाराज के द्वारा घोर तपस्या किए जाने के बाद गंगा मां धरती पर आई थी और आज के दिन से ही गंगा मां में जल की बढ़ोतरी होने के साथ-साथ अपना रूद्र रूप भी धारण करती है। जो करीब 3 महीने तक चलता है और आसीन महीना में जितिया पर्व के बाद गंगा धीरे-धीरे कम होने लगती है।और गंगा सागर में समा कर अपने सामान्य रूप में आ जाती है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0