प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में हुई महत्वपूर्ण बैठक।

प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में  हुई महत्वपूर्ण बैठक।

बाढ़-(प्रिया सिंह की रिपोर्ट)-अथमलगोला प्रखंड विकास पदाधिकारी रितिका सहाय के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड कार्यालय सभागार में हुई। इस संबंध में उन्होंने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार दूसरे राज्य एवं जिले से आने वालों के लिए की जा रही व्यवस्था पर चर्चा हुई।जिसमें प्रखंड के जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

प्रखंड की ओर से बना क़्वारंटाइन सेंटर

प्रखंड की ओर से श्री फौजदार सिंह हाई स्कूल को क़्वारंटाइन सेंटर का रूप दिया गया है।जहां बाहर से आने वालों को चिकित्सको की देखरेख में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु 14 दिनों के लिए रखा जाना है।फिलहाल दो लोगो को यहां रखा गया है।उन्होंने कहा कि कोरोना से हमे घबराने की जरूरत नही है।बल्कि सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए सतर्क रहने की जरूरत है।इस बैठक के उपरांत पदाधिकारियों की टीम ने स्थानीय मुखिया संतोष कुमार के साथ श्री फौजदार सिंह हाई स्कूल में बनाये गए क़्वारंटाइन सेंटर का भी निरीक्षण किया।और व्यवस्था के लिए अधिकृत नोडल आफिसर को कई जरूरी निर्देश दिए।

बैठक में रहे मौजूद-

इस बैठक में अंचलाधिकारी पंकज कुमार,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी माधुरी द्विवेदी,प्रखंड चिकित्सा प्रभारी पशुपति नाथ सिंह, थानाध्यक्ष उत्तम कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।बैठक में मास्क के प्रयोग और सामाजिक दूरी का ख्याल रखा गया।

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0