पटना पुलिस ने दर्जनों संगीन मामले के फरार आरोपी कुख्यात पंकज और मुकुल को किया गिरफ्तार

पटना पुलिस ने दर्जनों संगीन मामले के फरार आरोपी कुख्यात पंकज और मुकुल को किया गिरफ्तार

पटना(डेस्क)-जिला पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब उसने पुलिस के साथ ही आम अवाम के लिए भी सरदर्द बने दर्जनों संगीन मामलों के फरार आरोपी कुख्यात पंकज ठाकुर और मुकुल कुमार को गिरफ्तार किया।इस संबंध में जानकारी देते हुए सिटी एसपी ईस्ट जितेंद्र कुमार ने कहा कि दो मामला है। पहला मामला कुख्यात पंकज ठाकुर का है। जिसकी गिरफ्तारी पटना के जक्कनपुर थाना अंतर्गत की गई है।ज्ञात हो कि कुख्यात पंकज ठाकुर के साथ उसके सहयोगी रुदल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।सिटी एसपी ईस्ट जितेंद्र कुमार ने कहा कि पंकज ठाकुर वैशाली का कुख्यात डकैत है। यह पिछले वर्ष 2012 में 70 लाख लूट कांड का भी आरोपी है।वही  2019 में मोतिहारी के बंधन बैंक लूट कांड का भी यह मुख्य आरोपी रहा है।वहीं उन्होंने बताया कि हमारे अन्य राज्य पडोसी राज्य रांची मे भी इस कुख्यात ने लूट को अंजाम दिया था। आपको बता दें कि गिरफ्तार कुख्यात अपराधी पंकज ठाकुर के पास से पुलिस ने आधा किलो चरस भी बरामद किया है।सिटी एसपी ईस्ट जितेंद्र कुमार ने कहा कि कुख्यात पंकज ठाकुर 2015 में जिला परिषद का चुनाव भी लड़ा था  और इस बार पटना के रामकृष्णनगर थाना अंतर्गत और परसा बाजार थाना अंतर्गत  एक बैंक और एक ज्वेलरी शॉप की रेकी इन लोगों के द्वारा कर ली गई थी , घटना को अंजाम देने के पहले ही यह लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

जबकि दूसरा मामला सुलतानगंज थाना का कुख्यात मुकुल कुमार का है, पटना सिटी एसपी ईस्ट जितेंद्र कुमार ने कहा कि बीते एक डेढ़ महीने पहले मुकुल कुमार का गिरोह सुल्तानगंज और आलमगंज के सटे इलाकों में लूटपाट कर आतंक मचा रखा था, जिसके बाद पुलिस ने इस गिरोह के 10 सक्रिय सदस्य को लूट के सामान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सिटी एसपी ईस्ट जितेंद्र कुमार ने कहा कि उस वक्त अपने घर से फरार होने में उस गिरोह का मुख्य सरगना मुकुल कुमार सफल हो गया था।जिसे आज पटना पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। वही सिटी एसपी ईस्ट जितेंद्र कुमार ने कहा कि कुख्यात मुकुल कुमार पर लगभग 20 केस दर्ज है। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देशी कट्टा एक जिंदा कारतूस एक स्कूटी  सहित 35 पुरिया गांजा भी बरामद किया गया है।

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0