स्वामी विवेकानंद की जयन्ती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया
सभी युवाओं ने कर्नाटक में हो रहे राष्ट्रीय युवा उत्सव के अवसर पर माननीय प्रधान मंत्री जी के संबोधन को लाइव प्रोजेक्टर पर देखा।
प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना- नेहरू युवा केंद्र पटना, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र, गांधी मैदान पटना में स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री नितिन नवीन जी, माननीय विधायक, और पूर्व पथ निर्माण मंत्री बिहार सरकार ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र पटना द्वारा दिया गया। इसी के साथ कार्यक्रम में डा नीतू नवगीत एवं श्री अमिताभ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मुख्य वक्ता के रूप में डा कुमार वरुण, विभागीय अध्यक्ष, हिंदी विभाग, प्रभुनाथ कॉलेज सारण उपस्थित थे जिन्होंने *स्वामी विवेकानंद: भारत के युवाओं के मार्गदर्शक* के विषय पर युवाओं को बताया। मंच संचालन जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे संभाग, नेहरू युवा केंद्र पटना द्वारा किया गया।
Click Here To Read More