मुख्यमंत्री ने सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा

गंगा नदी के आसपास के इलाकों की स्थिति को देखा और जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा
मुख्यमंत्री ने सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा
प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। मुख्यमंत्री अटल पथ, जे०पी० गंगा पथ होते हुये गांधी घाट गये और गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। मुख्यमंत्री वापस लौटते हुये जे०पी० सेतु तक गये और वहाँ गंगा के बढ़ते जलस्तर का अवलोकन किया।
जल संसाधन एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि सोन नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण गंगा नदी के जलस्तर में भी वृद्धि हो रही है।मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान गंगा नदी के आसपास के इलाकों की स्थिति को देखा और जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंगा नदी के किनारे वाले क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुये पूरी तरह अलर्ट रहें और सारी तैयारी पूर्ण रखें।
भ्रमण के दौरान बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ० उदयकांत मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी श्री मनीष कुमार वर्मा, जल संसाधन एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, जिलाधिकारी श्री चन्द्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री मानवजीत सिंह दिल्लो मौजूद थे।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0