नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष को मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री द्वय ने दी बधाई
मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने साथ मिलकर उन्हें अध्यक्ष के आसान पर बिठाया।
पटना-- भाजपा जदयू की नई सरकार में विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए विधानसभा सदस्य नंदकिशोर यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।उनके निर्वाचन पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री द्वय श्री सम्राट चौधरी और श्री विजय कुमार सिन्हा ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी है।तत्पश्चात मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव ने साथ मिलकर उन्हें अध्यक्ष के आसान पर बिठाया।वहीं बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद पर विधायक पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव के निर्विरोध निर्वाचित होने पर संगठन जिला बाढ़ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर सियाराम सिंह तथा वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्य समिति सदस्य मुकेश सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दिया है।तथा कहा है कि उनके कुशल निर्देशन में विधानसभा के अंदर एक नया आयाम कायम होगा।
Click Here To Read More