अथमलगोला के निवर्तमान थानाध्यक्ष ने भावपूर्ण विदाई के पश्चात थामी जानीपुर थाना की कमान।

अथमलगोला के निवर्तमान थानाध्यक्ष ने भावपूर्ण विदाई के पश्चात थामी जानीपुर थाना की कमान।

बाढ़ से प्रिया सिंह की रिपोर्ट/अथमलगोला के निवर्तमान थानाध्यक्ष उत्तम कुमार को बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं सहकर्मियों ने बुधवार को स्थानांतरण पश्चात भावपूर्ण विदाई दी।इस अवसर पर भारी तदाद में जुटे लोगों ने निवर्तमान थानाध्यक्ष उत्तम कुमार को चादर,माला,अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर  सम्मानित किया तथा उनके उज्वल भविष्य की कामना की।ज्ञात हो कि हाल ही में वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देश पर जिला के 26 थानाध्यक्षों को नई जिम्मेवारी सौंपी गई है।पु0 अ0 नि0 उत्तम कुमार को नई जिम्मेवारी के रूप में जानीपुर थानाध्यक्ष की कमान मिली है।जहां उन्होंने प्रभार लेने के पश्चात गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण किया।जबकि पु0 अ0 नि0 राजीव रंजन सिंह को अथमलगोला की कमान सौंपी गई है।उन्होंने भी अपना प्रभार ग्रहण कर लिया है।उनके विदाई सम्मान में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में दर्जनों गणमान्य एवं सहकर्मियों ने उनके कुशल कार्यशैली की सराहना करते हुए नई जिम्मेवारी हेतु ढेरों शुभकामनाएं दी।सहकर्मियों ने कहा कि व्यक्ति की पहचान सदैव ही उनके कर्मों से होती है। अच्छे कर्मों की बदौलत ही लोग नयी ऊंचाई तक पहुंचते हैं और आम जनमानस के दिलों में हमेशा जगह पाते हैं।सेवा काल मे स्थानांतरण सामान्य प्रक्रिया है।लेकिन निवर्तमान थानाध्यक्ष की संतुष्टिपूर्ण कार्यशैली काफी समय तक याद किया जाएगा।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
3
dislike
1
love
7
funny
2
angry
1
sad
1
wow
1