झारखंड में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या, कोडरमा से मिले 3 कोरोना पॉजिटिव।

झारखंड में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या, कोडरमा से मिले 3 कोरोना पॉजिटिव।
झारखंड/ बबलू पाठक/ झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो हो रही है जो सरकार के लिए गंभीर बातें हैं। आपको बता दें कि झारखंड में कोरोना का पहला मामला मलेशिया तबलीगी जमात से लौटी महिला में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था जिसके बाद झारखंड में भी लगातार कोरोनावायरस मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है झारखंड के रांची बोकारो हजारीबाग जिले से ही अभी तक कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आया था लेकिन अब झारखंड और बिहार के बॉर्डर कोडरमा से भी कोरोना पॉजिटिव का तीन मामला सामने आने के बाद प्रशासन सकते में आ गई है , यह सभी मुंबई से लौटे थे।
184 जाँच के बाद चला पता
शुक्रवार देर रात जब 184 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई ,तो इनमें तीन लोग पॉजिटिव पाए गए,  झारखंड स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य विभाग को दिशा निर्देश जारी कर हाई अलर्ट पर काम करने को कहा गया है।
बढ़ा कोरोना मरीजो की संख्या
कोडरमा से कोरोना पॉजिटिव के तीन मामले सामने आने के बाद अब झारखंड में कुल कोरोना पोजिटिव मरीजों की संख्या 18 हो गई है जबकि कोरोना मरने वाले की संख्या एक है। एक दो मामले को छोड़कर देखा जाए तो सभी तबलीगी जमात से ही कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आया है

What's Your Reaction?

like
2
dislike
1
love
0
funny
0
angry
0
sad
3
wow
0