शेखपुरा / धीरज सिन्हा की रिपोर्ट /शहर के महादेव नगर स्थित कुंडा पथरैटा सड़क मार्ग स्थित डंपिंग यार्ड के समीप पहाड़ के ऊपर से एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आपको बता दे कि युवक केवल पैंट पहने हुए था। स्थानिये थाना के चौकीदार की माने तो पहाड़ के ऊपर जाकर जब चौकीदार शव को देखा । शव पूरी तरह से सड़ चूका था जिसके कारण शव से बदवू आ रहा था।
नालंदा जिले के बिंद का रहने वाला था युवक।
युवक की पहचान नालंदा जिले के बिंद निवासी स्व. विजय मिस्त्री का पुत्र के रूप में किया गया है,शव की मृतक के भाई पंकज कुमार ने किया है. वहीं मृतक युवक के मामा रामोतार मिस्त्री ने बताया की घर में खाना खाने को लेकर वह नाराज हो गया था और चार दिन पहले ही घर से गुस्से में बिना कपडे निकल गया। जिसके बाद काफी खोजबीन किया लेकिन उसका कोई अता-पता नही लग सका। आज थाना में गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने ही वाले थे की पहाड़ के ऊपर शव होने की सुचना मिली।
जिसके बाद सभी परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए, वहीं शव को देख स्थानीय टाउन थाना की पुलिस पांच वाहन की संख्या से घटना स्थल पर पहुंची और काफी मशक्क्त के बाद भी पहाड़ से शव को नही उतारा जा सका। बताते चलें की युवक शव ऐसे जगह पर थी जहां किसी का आना जाना संभव नही था।
यहाँ कैसे पहुँच युवक ।
ऐसे जगह पर युवक क्यों गया और कैसे उसकी मौत हुई इस बात का खुलासा अब तक नही सका है। फिलहाल टाउन थाना की पुलिस शव को कल सुबह पहाड़ से उतारा जायगा । सबसे अहम बात शव किसका है इस बात की जानकारी अब भी संदिग्ध बनी हुई है। हालांकि परिजन शव पहचान का दावा तो कर रहें है। लेकिन जब तक शव पहाड़ से उतर नही जाता उसकी पहचान संदिग्ध बनी हुई है। शव नीचे उतरने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा कि मृतक कहा का है और कौन है।
मृतक के मामा रामोतार मिस्त्री ने बताया है की मृतक दस दिन पहले अपने नानी घर स्व. सुखदेव मिस्त्री के घर आया हुआ था. जिसके बाद खाना खाने को लेकर ही वह गुस्सा हो गया और घर से भाग गया. मृतक के मामा ने यह भी बताया की युवक मानसिक रूप से बीमार चल रहा था।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें