तटबंध के स्टर्ड और स्पर पर बढ़ते जलस्तर के दबाब के कारण पहली बार खोले गए कोशी बराज के 35 फाटक
मंगलवार की शाम चार बजे कोसी नदी का जलस्तर 2,28,860 क्यूसेक बढ़ते क्रम में दर्ज किया गया हैं।
वीरपुर(कोशी बराज)--नेपाल के मौसम विभाग ने तीन दिनों का भाड़ी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया हैं जिससे नेपाल के 24 जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही हैं और इसका सीधा असर कोसी नदी के जलस्तर पर पड़ा हैं।

कोसी नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में लगभग 60 हजार क्यूसेक की बढ़ोतरी हुई हैं।मंगलवार की शाम चार बजे कोसी नदी का जलस्तर 2,28,860 क्यूसेक बढ़ते क्रम में दर्ज किया गया हैं।इस साल पहली बार कोसी बराज के 35 फाटकों को खोल दिया गया हैं।अब ऐसी स्थिति में नेपाल के पहाड़ी और तराई इलाके में हो रही मूसलाधार बारिश से एक ओर जहां कोसी नदी अपने उफान पर है तो वही बिहार के कई जिले इसके चपेट में आने से जानमाल की क्षति होने की संभावनाएं जताई जा रही है।हालांकि जल संसाधन विभाग वीरपुर के चीफ इंजीनियर वरुण कुमार ने किसी प्रकार की कोई खतरा नहीं होने की भरोसा दिलाया है।उन्होंने कहा है कि कोसी नदी पूरी तरह से सुरक्षित है और कोसी के अभियंता पुरी तरह से नजर बनाए हुए हैं।
What's Your Reaction?
