झारखंड में कोरोना के 4 नए मामले, पूर्व DDC के एक और ड्राइवर कोरोना पोजेटिव। 

झारखंड में कोरोना के 4 नए मामले, पूर्व DDC के एक और ड्राइवर कोरोना पोजेटिव। 

झारखंड -/ रांची-/ बबलू पाठक -/ झारखंड सहित भारत के कई जिलों में कोरोना पोजेटिव का मामला तेजी से बढ़ रहा है। आज की बात करे तो झारखंड में कोरोना पोजेटिव की संख्या 49 हो गई है। केवल आज झारखंड में कोरोना संक्रमण के 4 नए मामले सामने आया है। जिसकी पुष्टि रिम्स निदेशक ने किया है।

केवल राँची से मिले 3 कोरोना पोजेटिव मरीज।
 
झारखंड के राँची जिले में आज अकेले 3 कोरोना पोजेटिव मामला सामने आया है। आपको बता दे कि यह तीनों मामला राँची जिले के हिंदपीढ़ी से सामने आया है। यहाँ कोरोना पोजेटिव मरीजो की संख्या में लगातार बृद्धि हो रही है। जो चिंता का सवाल है। यदि इसी तरह एक ही जगह से कोरोना पोजेटिव मरीज की संख्या बढ़ी तो , यहां की स्थिति भयावह हो जाएगा। सरकार को इसपर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
 
 
1 कोरोना पोजेटिव मरीज गढ़वा से है।
 
झारखंड के कई जिला, बोकारो,हजारीबाग,धनबाद,समेत अन्य जिला कोरोना के चपेट में है। लेकिन आज झारखंड के गढ़वा जिले का नाम इस महामारी में नया जुड़ा है। क्योंकि गढ़वा से भी एक कोरोना पोजेटिव का नया मामला सामने आया है। गढ़वा में जो कोरोना पोजेटिव का मामला सामने आया है, उसका तार झारखंड के पूर्व DDC से जुड़ा है। उक्त कोरोना पोजेटिव मरीज पूर्व DDC जिनकी म्रत्यु कोरोना के कारण हुई , उनका ड्राइवर है, आपको बता दे कि एक ड्राइवर जो पूर्व DDC को एयरपोर्ट छोड़ने गया था, बीते दिनों उसने एक अस्पताल के छत्त पर से कूदकर जान दे दिया।
 
 
 
कोरोना की बढ़ती संख्या को लेकर दिया आदेश।
 
कोरोना के बढ़ते संख्या को देखते हुए झारखंड सरकार ने भारत सरकार के उस अध्यादेश को जारी किया है,  जिसमें कोई भी व्यक्ति घर के बाहर बिना मास्क के नजर आता है तो उस पर कार्यवाही की जाएगी।   इसकी सूचना स्वास्थ्य सचिव द्वारा दी गई । 
 
कोई कानून का नही लोग कर रहे पालन।
 
 झारखंड में आज भी खासकर झारखंड की राजधानी रांची की बात करे तो यहाँ लोग बिना कोई कानून के 
 
 आम दिनों की तरह सब्जी खरीदते,  रोडो पर घूमते, मॉर्निंग वॉक ,  इवनिंग वॉक एवं छोटी मोटी मार्केटिंग करते हुए नजर आ सकते हैं, आलम यह है की पता ही नही चल रहा है, की लॉकडाउन भी लगा है। यही स्थिति रही तो झारखंड राज्य कोरोना महामारी की चपेट में बहुत बुरी तरह से आ सकता है और यह महामारी झारखंड को आगोश में ले सकता है ।

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0