बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया झंडा तोलन कार्यक्रम

यूनियन के महासचिव मुकुंद कुमार सिंह ने मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हमेशा पत्रकारों के हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी और पत्रकारों की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया झंडा तोलन कार्यक्रम

पटना : देशभक्ति और गर्व के माहौल में शनिवार को बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के कार्यालय परिसर में झंडा तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष रणवीर नंदन और स्टार इंडिया ग्रुप के चेयरमैन सह राष्ट्रीय महासचिव सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी डॉ. शशी भूषण प्रसाद रहे। दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तिरंगा फहराने के पश्चात उपस्थित सभी पत्रकारों, पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। पूरे परिसर को तिरंगे के रंगों से सजाया गया था।

 

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. शशी भूषण प्रसाद ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। समाज में व्याप्त बुराइयों को उजागर करना, सच को सामने लाना और आम जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाना पत्रकारों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वही रणवीर नंदन कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पत्रकारों के मान-सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार, समाज और पत्रकार संगठनों को मिलकर काम करना होगा।

 

यूनियन के महासचिव मुकुंद कुमार सिंह ने मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हमेशा पत्रकारों के हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी और पत्रकारों की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

 

इस अवसर पर यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी आकाश कुमार, अनिल कुमार, रजनीश कुमार, आलोक कुमार, रवीश कुमार मणि सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे। कार्यक्रम में पंकज कुमार, कुंदन कुमार, कृपा शंकर, आर्यन सहित सैकड़ों पत्रकार, समाजसेवी एवं स्थानीय लोग भी शामिल हुए।

 

कार्यक्रम के अंत में देश की एकता, अखंडता, सौहार्द और पत्रकारिता के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ राष्ट्रगान के साथ समापन किया गया।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0