महिमा जीविका स्वावलंबी सहकारी समिति, 15 निर्वाचित प्रतिनिधियों को मिला आधिकारिक प्रमाण पत्र
बीडीओ राजेश कुमार ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि नए प्रतिनिधि समूह के सामाजिक व आर्थिक उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा जीविका की योजनाओं को धरातल पर उतारने में अपना योगदान देंगे।
अथमलगोला प्रखंड कार्यालय परिसर में महिमा जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों के लिए प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी राजेश कुमार ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को आधिकारिक प्रमाण पत्र सौंपा।
आयोजित समारोह में कुल 15 जीविका दीदियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित किए गए। निर्वाचन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद प्रमाण पत्र प्राप्त कर जीविका दीदियों के चेहरे खिल उठे।
बीडीओ राजेश कुमार ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि नए प्रतिनिधि समूह के सामाजिक व आर्थिक उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा जीविका की योजनाओं को धरातल पर उतारने में अपना योगदान देंगे।
इस अवसर पर जीविका समुदाय समन्वयक (सीसी) शिवानी कुमारी सहित प्रखंड के कई अन्य कर्मी और स्थानीय जीविका दीदियां मुख्य रूप से मौजूद रहीं।
प्रिया सिंह की रिपोर्ट
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?