मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिला को अनियंत्रित पिकअप ने कुचला, मौके पर ही हुई मौत

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिला को अनियंत्रित पिकअप ने कुचला, मौके पर ही हुई मौत
प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़--थाना अंतर्गत हॉस्पिटल चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर अनियंत्रित पिकअप ने एक महिला को कुचल दिया।जिससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाढ़ थाना क्षेत्र की ही रहने वाली 45 वर्षीय सुमन देवी अहले सुबह प्रतिदिन की भांति मोर्निंग वॉक के लिए निकली थी।उनके साथ अन्य लोग भी टहल रहे थे।इसी क्रम में एक और अनियंत्रित पिकअप ने महिला को सीधी टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
 
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अत्यन्तपरिक्षण हेतु बाढ़ सदर अस्पताल भेज दिया है।और आगे की करवाई में जुट गई है।

Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
2
wow
0