अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ के आवास पर हुआ वृक्षारोपण का कार्य

अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ एवं भूमि उप समाहर्ता बाढ़ के द्वारा वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ के आवास पर हुआ वृक्षारोपण का कार्य

प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़--विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा बाढ़ के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ के आवास पर वृक्षारोपण का कार्य संपन्न हुआ। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार, बाढ़ भूमि उप समाहर्ता अनिल कुमार आर्य, बाढ़ भारत विकास परिषद के अध्यक्ष भूपेंद्र प्रसाद सिंह,सचिव मुकुंद कुमार, कोषाध्यक्ष अंजनी कुमार,वीणा सेवा प्रमुख गौतम कुमार, समन्वयक घनश्याम कुमार,संगठन मंत्री इंजीनियर सौरभ कुमार सदस्य अरशद रहमान एके सिंह आदि मौजूद थे। इस अवसर पर अनेक इमारती एवं फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ एवं भूमि उप समाहर्ता बाढ़ के द्वारा वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला गया।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0