मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के क्रम में पहुंचे बाढ़

कार्यक्रम के दौरान मत्स्य पालन करने वाले कृषक से भी बातचीत की और उन्हें बेहतर संसाधन मुहैया कराने का वादा किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के क्रम में पहुंचे बाढ़
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के क्रम में पहुंचे बाढ़

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़-- अनुमंडल के बेलछी प्रखंड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समाधान यात्रा के दौरान आगमन हुआ। इस दौरान पहले से चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी।जिसके बाद मुख्यमंत्री करीब 4:30 बजे बेलछी पहुंचे।हेलीकॉप्टर से उन्हें योजना स्थल तक पहुंचाया गया।जहां मुख्यमंत्री ने जैविक कॉरिडोर योजना के तहत जैविक खेती के नमूने देखें।वही यांत्रिक योजना के तहत किसानों को यांत्रिक मशीन भी मुहैया कराया गया।नीतीश कुमार ने मत्स्य पालन का भी मुआयना किया और करीब आधे घंटे तक घूम घूम कर लोगों से मुलाकात की और मत्स्य पालन के बारे में जानकारी लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डीजीपी बिहार आर एस भट्टी, गृह सचिव, जिला अधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह,एसपी और एसएसपी एम एस ढिल्लो सहित कई बड़े अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और विकास पुत्र का नारा लगाया।मुख्यमंत्री ने करीब आधा घंटा के कार्यक्रम के दौरान मत्स्य पालन करने वाले कृषक से भी बातचीत की और उन्हें बेहतर संसाधन मुहैया कराने का वादा किया।उन्होंने कहा कि किसानों के हमने हमेशा काम किया है।जैविक खेती को बढ़ावा दे रहे है।इसका परिणाम भी अच्छा मिल रहा है।टाल क्षेत्र के विकास पर हमारी नजर है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
3
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1