छात्र विद्यालय और समाज का मान बढ़ाते हुए आगे बढ़ें। हम सभी साथ हैँ।--प्रभारी प्राचार्य कमलेश कुमार

लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़ लें भाग, सभी को मतदान के लिए करें प्रेरित, छात्रों को दी गई सिख।

छात्र विद्यालय और समाज का मान बढ़ाते हुए आगे बढ़ें। हम सभी साथ हैँ।--प्रभारी प्राचार्य कमलेश कुमार
छात्र विद्यालय और समाज का मान बढ़ाते हुए आगे बढ़ें। हम सभी साथ हैँ।--प्रभारी प्राचार्य कमलेश कुमार

पटना -अथमलगोला प्रखंड अंतर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करजान, सूर्यपुरा में सोमवार को भव्य तरीके से दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र एवं अभिभावकों के साथ ही सभी शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में प्रभारी प्राचार्य कमलेश कुमार ने विद्यालय की विधि व्यवस्था से सम्बंधित जानकारी देते हुए दीक्षांत समारोह में शामिल छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा की लोकतंत्र के महापर्व का समय है।

एक सफल छात्र से सफल समाज ही नहीं विकसित देश का भी निर्माण होता है। इसीलिए इस महापर्व का हिस्सा बनें। और अन्य लोगो को भी इसकी महत्ता बताते हुए मतदान के लिए प्रेरित करें। आप विद्यालय और समाज का मान बढ़ाते हुए आगे बढ़ें। हम सभी आपके साथ हैँ।वहीं पूर्व प्रधानाध्यापक रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा की आप देश के भविष्य हैं।जिस क्षेत्र में भी काम करें पूर्ण अनुशासन और निष्ठा का ख्याल जरूर रखें। ताकि हम सभी को गर्व की अनुभूति हो।

बिजेंद्र प्रसाद सिंह ने विद्यालय की वर्तमान व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा की इस माहौल में छात्र कम मेहनत कर बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। करीब दो दर्जन शिक्षकों से सुसज्जित इस विद्यालय का इतिहास गौरवशाली रहा हैं। जिसका मान रखना आप छात्रों के कंधे पर है। पूर्व मुखिया अलख निरंजन सिंह ने कहा की विद्यालय इसी तरह उत्तरोतर विकास करता रहे। प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए शुभ कामनाएं देता हुँ। अंत में छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

वम वर्ग से गुनगुन, सन्नी और रिया, ग्यारहवीं (विज्ञान संकाय )की रुदल, सायना और सुप्रिया ने जबकि ग्यारहवीं (कला  संकाय ) के विकास, कन्हैया और राधा दीक्षांत कार्यक्रम में शामिल हुए।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2