सैकड़ों बाइक सवार शिव भक्तों की टोली देवघर हेतु निकली

क्षेत्र का कण कण बोल बम के जयकारे से शिवमय नजर आ रहा था।

सैकड़ों बाइक सवार शिव भक्तों की टोली देवघर हेतु निकली
सैकड़ों बाइक सवार शिव भक्तों की टोली देवघर हेतु निकली

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--अनुमंडल अंतर्गत अथमलगोला प्रखंड के करजान दुर्गा स्थान परिसर से शुक्रवार को बड़ी संख्या में बाइक सवार शिव भक्तों की टोली बाबा बैधनाथ धाम की यात्रा पर निकली।प्राप्त जानकारी के अनुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी करीब एक सौ बाइक पर सवार शिव भक्तों का जत्था क्षेत्र का नाचते गाते गाजे-बाजे के साथ भ्रमण करने के पश्चात बाबा बैधनाथ धाम की यात्रा पर निकला।इस क्रम में क्षेत्र का कण कण बोल बम के जयकारे से शिवमय नजर आ रहा था।कावड़िया के रंग विरंगे परिधानों में सजे उत्साही शिवभक्त शिव की आराधना में लीन बड़े ही आकर्षक तरीके से झूम रहे थे। एक शिव भक्त ने बताया की इस जत्थे में आसपास के सभी गांव के उत्साही युवा शामिल होते हैं। और पूर्ण श्रद्धा भक्ति के साथ हम लोग बाबा बैधनाथ पर जल अर्पण करते हैं।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
3
dislike
1
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0