डॉ रूपेश कुमार एवं श्री आदर्श कुमार उप निर्वाचन 2022 हेतु बाढ़ में नियुक्त किए गए प्रेक्षक

आम नागरिक मोकामा विधानसभा उपचुनाव के संबंध में किसी भी तरह की शिकायत या सुझाव के लिए नियत स्थान पर प्रेक्षक महोदय से मिल सकते हैं।

डॉ रूपेश कुमार एवं श्री आदर्श कुमार उप निर्वाचन 2022 हेतु बाढ़ में नियुक्त किए गए प्रेक्षक
प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़-- 178 मोकामा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव 2022 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेक्षक गण की नियुक्ति की गई है। सामान्य प्रेक्षक के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा के डॉक्टर रूपेश कुमार को तैनात किया गया है। वहीं व्यय प्रेक्षक के रूप में आईडीएएस श्री आदर्श कुमार उर्स को नियुक्त किया गया है। दोनो प्रेक्षकों से मिलने का स्थान अनुमंडल कार्यालय का नया भवन प्रथम तल बाढ़ में मनाया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा यह कहा गया है कि आम नागरिक मोकामा विधानसभा उपचुनाव के संबंध में किसी भी तरह की शिकायत या सुझाव के लिए नियत स्थान पर प्रेक्षक महोदय से मिल सकते हैं। इस बाबत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह द्वारा कहा गया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वतंत्र निष्पक्ष एवं सहभागितापूर्ण माहौल में चुनाव का संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसके लिए संपूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग तत्पर, एवं प्रतिबद्ध हैं।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0