चलती ट्रेन में एक महिला ने बच्ची को दिया जन्म,जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ
सहयात्री महिलाओं के सहयोग से सुरक्षित डिलीवरी कराई गई।

अरविंद कुमार चंद्रवंशी की रिपोर्ट//मसौढ़ी।मामला शुक्रवार का है।जहां पटना से गया जा रही लोकल पैसेंजर ट्रेन में गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।महिला सह यात्रियों की मदद से ट्रेन के डिब्बे में ही गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। सूचना पर अनुमंडल अस्पताल की टीम भी तारेगना स्टेशन पर पहुंच गई।महिला को अनुमंडल अस्पताल के प्रसूति वार्ड में भर्ती कराया गया है।जहां जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए गए हैं। धनरूआ थाना क्षेत्र के तेतरी गांव निवासी रोहित मांझी की 20वर्षीय पत्नी कुंती देवी गर्भवती थी।शुक्रवार को 03613पटना गया पैसेंजर ट्रेन से घर आ रही थी।उसी समय अचानक पत्नी को तेज प्रसव पीड़ा हुई।इस पर उसने यात्रियों से मदद मांगी। ट्रेन में मौजूद महिला यात्रियों ने उसकी पत्नी का प्रसव कराया।
Click Here To Read More
What's Your Reaction?






