कोरोना पोजेटिव के बढ़ते मामले के बाबजूद भी, झारखंड में लॉकडाउन का लोग उड़ा रहे है धज्जिया।

कोरोना पोजेटिव के बढ़ते मामले के बाबजूद भी, झारखंड में लॉकडाउन का लोग उड़ा रहे है धज्जिया।

झारखंड -/ बबलू पाठक /- झारखंड में लगातार करोना पोजेटिव मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है , आज इसी क्रम में एक नया जिला गोड्डा भी कोरोना के राडार में शामिल हो गया है। सरकार और प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद लोग भी अपनी आदत  नही बदल रहे हैं , और ना ही सरकार की व्यवस्था लोगो की आदत बदलने पर मजबूर कर रही है। मार्केट की भीड़ रोड पर लोगों का आना जाना देखकर ऐसा लगता है कि जैसे करो ना संक्रमण नाम की बीमारी इस राज्य के लोगो का कुछ नही बिगाड़ सकता है ।


जानिए झारखंड के किस जिले में है कितना कोरोना मरीज।
 

झारखंड की राजधानी रांची की बात करें, तो झारखंड में कुल कोरोना पोजेटिव मरीजों की संख्या 111 हो गई है, जिसमें रांची जिले में कुल 82 कोरोना पोजेटिव मरीज है ,वही झारखंड के अन्य जिलों की बात करे तो बोकारो में 10 , पलामू में 3, हजारीबाग में 3,  गढ़वा में 3, गिरिडीह में 2 ,सिमडेगा में 2 , धनबाद में 2 , देवघर में 2  जामताड़ा में भी 2 कोरोना पोजेटिव मरीज पाए गए है।
 
 
झारखंड में कानून की उड़ रही धज्जियां।
 
 
झारखंड में एक नया  जिला गोड्डा भी कोरोना के लिस्ट में जुड़ गया है,यहाँ से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया है, अफसोस कि बात यह है कि जहां झारखंड की राजधानी रांची में जहां सबसे ज्यादा कोरोना मरीजो की संख्या है,वही के लोग सोशल डिस्टेंसिग का पालन नही हो रहा है। इसके आलावे दूसरी बात यह है कि लोग मास्क पहनने को भी तैयार नही हैं ।  ऐसा लगता है कि मास्क लगाने से सरकार और पुलिस को फायदा हो जाएगा , झारखंड सरकार की भी लचर व्यवस्था एवं प्रशासन की उदासीनता के कारण लोग का आकरण घरों से बाहर बिना मास्क के निकल रहे है, यदि इसी तरह का रबैया रहा तो झारखंड को इस महामारी के विकराल रूप लेने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।

What's Your Reaction?

like
6
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0