झारखंड में एनआईए की छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद ।

झारखंड में भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद।

झारखंड में एनआईए की छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद ।
रणधीर सिंह के साथ भगवान मालवीय कि रिपोर्ट/- धनबाद के निरसा अंचल के विभिन्न जगहों पर चिरकुंडा एवं कलियासोल प्रखंड के बोरिया गांव में एनआईए की  छापेमारी बुधवार की सुबह से ही चल रही थी। 
मिली जानकारी के अनुसार भारी मात्रा में विस्फोटक को जमा करने के मामले में छापेमारी चल रही है। बोरिया गांव के सुनसान क्षेत्र में एजवेस्टर से बने हुए घर में यह सारी सामग्री जमा की जा रही थी । छापेमारी के दौरान एनआईए ने 10 बोरा जिलेटिन,500 पीस टोपी,अमोनियम नाइट्रेड 500 पीस डूंमरकुंडा चिरकुंडा थाना क्षेत्र के लकड़ी कारोबारी अमर रवानी के घर से बरामद हुई।
हालांकि मौके से मुख्य आरोपी अमर रवानी फरार हो गया है। चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत डूमरकुंडा बस्ती में टीम सुबह लगभग 4 बजे NIA ने दस्तक दी थी। मुख्य आरोपी अमर रवानी का छोटा भाई संजय रवानी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया गया है । 
फिलहाल संजय के निशानदेही पर एनआईए की टीम कालुबथान ओपी क्षेत्र के बोरिया गाँव के सुनसान जगह पर एसबेस्टर के घर में रखे विस्फोटक सामग्री को जप्त किया है।एनआईए के सभी टीम पश्चिम बंगाल कोलकाता से आई थी।
सवाल यह हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री आखिर क्यो जमा की जा रही थी। इन सभी बिंदुओं पर पुलिस सघनता से जाँच कर रही हैं छापेमारी के दौरान  चिरकुंडा पुलिस और कालूबथान पुलिस संयुक्त रूप से शामिल थे।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0