मामूली विवाद में हत्या करने के प्रयास मामले का फरार नामजद आरोपी गिरफ्तार।

बच्चो के बीच हुए  विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। 

मामूली विवाद में हत्या करने के प्रयास मामले का फरार नामजद आरोपी गिरफ्तार।

अभिरंजन कुमार की रिपोर्ट//पटना(ग्रामीण)--जिला के भादौर थाना से एक व्यक्ति के पुलिस ने हत्या के प्रयास में फरार आरोपी को पकड़ा है। बताया जाता है की विगत एक माह पूर्व बच्चो के बीच खेल कूद के मामले में बिबाद हो गया था।देखते देखते विवाद तुल पकड़ता गाय और बिबाद बच्चो के बीच से हट कर गार्जियन के बीच पहुंच गया। बच्चो के बीच हुए  विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। आरोपी घटना के दिन से ही फरार चल रहा था।

इस सम्बन्ध में भदौर थाना अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में बच्चो के झगड़े में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह प्राथमिकी बकबा गांव निवासी छोटी कुमारी के पिता सुधीर सिंह के द्वारा थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था।भारतीय दंड विधान के तहत प्राथमिकी नामजद अभियुक्त स्व रामलगन सिंह के पुत्र गोपाल सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0