जनता का जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ है।-उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा

उन्होंने तेजस्वी यादव के खेला होने के दावे पर कहा की आने वाले समय में उनके लिए झमेला होने वाला है।

जनता का जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ है।-उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा

लखीसराय--उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शपथ ग्रहण के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र लखीसराय पहुंचे। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उनका फूल माला और ढोल बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री के आवागमन पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। बड़ी संख्या में पुलिस बल की प्रति नियुक्ति की गई थी। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंह को बड़हिया महावीर धर्मशाला में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इसके बाद प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां जगदंबा मंदिर में पूजा अर्चना की गई। वही पटना से लखीसराय आने के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दावा किया की एनडीए की सरकार बहुमत साबित करेगी। जनता का जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ है। उन्होंने तेजस्वी यादव के खेला होने के दावे पर कहा की आने वाले समय में उनके लिए झमेला होने वाला है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
1
sad
1
wow
0