अथमलगोला पुलिस ने पुलिस को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस मृतका के पति, ससुर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

अथमलगोला पुलिस ने पुलिस को गिरफ्तार कर भेजा जेल

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना--जिला की अथमलगोला थाना पुलिस ने शबनम हत्या कांड के अप्राथमिक अभियुक्त पुलिस महतो को गुप्त सुचना के आधार पर थाना क्षेत्र के रामनगर दियारा इलाके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ज्ञात हो की मृतका शबनम देवी की मां ने अपने पुत्री की हत्या कर शव को गायब कर दिए जाने से सम्बंधित मामला दर्ज कराया था। काफ़ी खोजबीन के बाद शव मिलते ही अनुसन्धान मे जुटी पुलिस मृतका के पति, ससुर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसी क्रम मे इस कांड के अप्राथमिक अभियुक्त पुलिस महतो को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेजनें का काम किया है।वहीं अथमलगोला थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद निष्पादन के लिए आयोजित जनता दरबार में 05 पुराने एवं एक नये मामले विचार हुआ। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी अर्पणा कुमारी ने बताया की कुल 06 मामले पर सुनवाई हुई। जिसमें से एक वाद को दोनों पक्ष की रजामंदी से निष्पादीत किया गया। जबकि 05 मामलों पर पुनः सुनवाई के लिए अगली तिथि मुकर्रर की गई है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0