सास-दामाद के परवान चढ़े इश्क से आजीज ससुर ने प्रेमी दामाद से करवा दी पत्नी की शादी

दोनों प्रेमी युगल को सिकंदर यादव के ससुर ने न्यायालय में कोर्ट मैरिज भी करवा दिया और अपनी पत्नी को दामाद साथ के साथ विदा कर दिया।

सास-दामाद के परवान चढ़े इश्क से आजीज ससुर ने प्रेमी दामाद से करवा दी पत्नी की शादी

भागलपुर--जिला अंतर्गत बांका थाना क्षेत्र के छत्रपाल पंचायत के हीर मोती गांव के 55 वर्षीय दिलेश्वर दर्वे की 45 वर्षीय पत्नी गीता देवी को इश्क का परवान इस तरह चढ़ा की अपने ही दामाद के साथ जो की कटोरिया थाना क्षेत्र के धोवनी गांव के निवासी सिकंदर यादव से हो गई।वही गीता देवी( सास )की पुत्री से 30 वर्ष पूर्व सिकंदर यादव की शादी हुई थी। कुछ दिन पहले सिकंदर यादव की पत्नी का देहांत हो गया था। जिसमें एक लड़का और एक लड़की भी है। वही पत्नी के मरने के बाद सिकंदर यादव को अपने ही सासू मां पर दिल आ गया।वह एक दिन पूर्व अपने ससुराल हीर मोती पहुंचे थे और दोनों के ऊपर उनके पति को संदेह हुआ। जिस पर उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को दी तो गांव में पंचायत रखी गई। ग्रामीणों के समक्ष सासू मां और दामाद ने प्यार का इजहार किया। जिस पर सिकंदर यादव के ससुर और गांव वालों ने मिलकर सिकंदर यादव और उनकी सासू मां गीता देवी की शादी कर दी। उसके बाद बांका न्यायालय में  दोनों प्रेमी युगल को सिकंदर यादव के ससुर ने न्यायालय में कोर्ट मैरिज भी करवा दिया और अपनी पत्नी को दामाद साथ के साथ विदा कर दिया।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0