युवक के सुराग में नाकामी छुपाने के लिए अथमलगोला थाना पुलिस कर रही वादाखिलाफी- इंदुभूषण सिंह
हिदायत देते हुए कहा कि थानाध्यक्ष निर्दोष ग्रामीणों को डराने और परेशान करने की जगह लापता युवक की खोज और मामले के जल्द खुलासे पर ध्यान केंद्रित करें।नहीं तो जनांदोलन होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगीl
पटना जिला अंतर्गत अथमलगोला थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा निवासी रवींद्र सिंह के 22 वर्षीय लापता पुत्र की सकुशल बरामदगी न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने 19 सितंबर को बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था। बाढ़ विधायक प्रतिनिधि इंदुभूषण सिंह और थानाध्यक्ष की मौजूदगी में प्रशासन द्वारा 48 घंटे की मोहलत लेने तथा किसी भी प्रदर्शनकारी पर कार्रवाई न करने के मौखिक आश्वासन के बाद ही जाम समाप्त हुआ था। लेकिन समय सीमा पूरी होने से पहले ही पुलिस द्वारा 12 नामजद और 20 अज्ञात ग्रामीणों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
पुलिस की इस जल्दबाजी और वादाखिलाफी पर कड़ा ऐतराज जताते हुए विधायक प्रतिनिधि इंदुभूषण सिंह ने कहा कि वे पूरी तरह से पीड़ित परिवार और जनता के साथ खड़े हैं। पुलिस पर आरोप लगाया कि अपनी नाकामियों को छुपाने और ग्रामीणों को डराने के लिए ऐसी हड़बड़ी में कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांतिपूर्ण जाम के दौरान एम्बुलेंस, स्कूली वाहनों और दोपहिया वाहनों को पूरी छूट दी गई थी, ऐसे में ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज करना सरासर वादाखिलाफी है। इससे जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच विश्वास का संकट पैदा होता है।
इंदुभूषण सिंह ने पुलिस प्रशासन को सख्त लहजे में हिदायत देते हुए कहा कि थानाध्यक्ष निर्दोष ग्रामीणों को डराने और परेशान करने की जगह लापता युवक की खोज और मामले के जल्द खुलासे पर ध्यान केंद्रित करें।नहीं तो जनांदोलन होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगीl उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे वरीय अधिकारियों से बात कर ग्रामीणों को दिए गए आश्वासन को पूरा कराएंगे और किसी भी सूरत में निर्दोषों के साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी।
रिपोर्ट प्रिया सिंह
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
