पटना-मोकामा फोरलेन पर भीषण हादसा- अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, सवार की हालत गंभीर
घटना के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए हादसे की सूचना अथमलगोला थाना पुलिस को दी।
पटना जिले के अथमलगोला थाना अंतर्गत सबनीमा गांव के सामने शुक्रवार को पटना-मोकामा फोरलेन पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया।
ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया
घटना के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए हादसे की सूचना अथमलगोला थाना पुलिस को दी। इसके साथ ही एम्बुलेंस बुलाकर खून से लथपथ घायल बाइक सवार को तुरंत इलाज के लिए बख्तियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भेजा गया।
अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
मामले की पुष्टि करते हुए अथमलगोला थानाध्यक्ष राहुल कुमार नवनीत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाने ले आई है। हादसे को अंजाम देकर फरार हुए अज्ञात वाहन की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
