​अथमलगोला पुलिस की कारवाई, टीन के बक्से में जमीन के नीचे छिपा रखी 36 लीटर देशी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

​सशस्त्र बल के साथ पुलिस टीम की गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई; आरोपी को रंगे हाथ दबोचा ,पुलिस को देखकर वहां हड़कंप मच गया।

​अथमलगोला पुलिस की कारवाई, टीन के बक्से में जमीन के नीचे छिपा रखी 36 लीटर देशी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

​बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून के बावजूद अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ अथमलगोला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम बुढ़रा में नागामणि ईंट भट्ठा के समीप छापेमारी कर पुलिस ने जमीन के अंदर छिपाकर रखी गई 36 लीटर देशी शराब बरामद की है और मौके से एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।  

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अथमलगोला थाना में पदस्थापित सहायक उप-निरीक्षक (स०अ०नि०) बन्टी कुमार अपने सशस्त्र बल (गृहरक्षक अरुण कुमार, विरेन्द्र कुमार एवं रूची कुमारी) के साथ क्षेत्र में गश्ती व जांच में निकले थे। गश्ती के दौरान शाम गुप्त सूचना मिली कि ग्राम बुढ़रा निवासी अखलेश कुमार उर्फ भुल्ला अपने पलानी में अवैध शराब रखकर खरीद-बिक्री कर रहा है। 

जमीन के नीचे छिपा था बक्सा

​सूचना के आधार पर पुलिस टीम आरोपी के पलानी पहुंची। पुलिस को देखकर वहां हड़कंप मच गया। जब पलानी की तलाशी ली गई, तो जमीन के अंदर गड़े एक टीन के बक्से से उजले रंग की प्लास्टिक बोतलों में भरी देशी शराब बरामद हुई।  

​स्थानीय लोगों के गवाह बनने से इंकार करने पर पुलिस टीम के साथ मौजूद गृहरक्षक अरुण कुमार एवं विरेन्द्र कुमार को साक्षी बनाकर विधिवत जप्ती-सूची तैयार की गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि यह शराब उसी की है और वह शराब का कारोबार करता है।  

​मामला दर्ज, अनुसंधान शुरू

​थानाध्यक्ष राहुल कुमार नवनीत ने बताया कि थाना में कांड संख्या 301/26 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले का अनुसंधान एएसआई (ASI) मणिकांत कुमार को सौंपा गया है।  


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0