खुसरूपुर में ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, दाहिना पैर कटा

डॉक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। रेल पुलिस द्वारा घटना की सूचना युवक के परिजनों को दे दी गई है, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

खुसरूपुर में ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, दाहिना पैर कटा

खुसरूपुर- रेल अपराध नियंत्रण केंद्र खुसरूपुर के अंतर्गत अप रेलवे लाइन पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पोल संख्या 512-27/29 के पास एक अज्ञात ट्रेन से गिरकर 24 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से युवक का दाहिना पैर कट गया।

घायल युवक की पहचान वैशाली जिले के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर (वार्ड नंबर 2) निवासी बाबा लाल यादव के पुत्र सुमन कुमार के रूप में हुई है।

घटना के तुरंत बाद पोस्ट प्रभारी राजीव कांत शर्मा के द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। रेल पुलिस द्वारा घटना की सूचना युवक के परिजनों को दे दी गई है, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

 

रिपोर्ट कुमार सुधांशु 


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0