पटना के रिजेंट सिनेमा में हनुमान अंश के शो के बाद दर्शकों को बांटी गई हनुमान चालीसा

इस दौरान जय श्री राम के नारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। युवाओं ने इसे अपनी संस्कृति से जुड़ने का एक बेहतरीन जरिया बताया और इस प्रयास की जमकर तारीफ की।

पटना के रिजेंट सिनेमा में हनुमान अंश के शो के बाद दर्शकों को बांटी गई हनुमान चालीसा

पटना के रिजेंट सिनेमा में आज फिल्म ‘हनुमान अंश’ के शो के बाद दर्शकों के बीच हनुमान चालीसा का वितरण किया गया। इस पहल में मां ब्लड सेंटर, रिजेंट सिनेमा के ऑनर और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

 

​फिल्म देखने के बाद दर्शकों को हनुमान चालीसा दी गई। इस दौरान दर्शकों में भी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने फिल्म के साथ इस पहल की भी सराहना की।

 

​आयोजकों का कहना है कि फिल्म देखने आए दर्शकों के बीच धार्मिक भावना और सकारात्मक संदेश के उद्देश्य से हनुमान चालीसा का वितरण किया गया। पहल में सिनेमा के कर्मियों ने भी सहयोग किया।

 

​शो के बाद दर्शकों ने हनुमान चालीसा प्राप्त की और इस पहल की प्रशंसा की। रिजेंट सिनेमा में हुई इस गतिविधि की चर्चा भी दर्शकों के बीच रही। आयोजन समिति ने बताया कि आगे भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा। इस दौरान जय श्री राम के नारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। युवाओं ने इसे अपनी संस्कृति से जुड़ने का एक बेहतरीन जरिया बताया और इस प्रयास की जमकर तारीफ की।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0