कोरेंटाइन सेंटर का जायजा लेने पहुंचे सांसद सिग्रीवाल
मशरक(सारण)-कन्हैया कुमार सिंह की रिपोर्ट--मशरक में कोरोनटाईन सेंटर की जायजा लेने पहुंचे महराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने बताया कि मशरक प्रखंड में तीन कोरोना सेंटर प्रवासी लोगों के लिए खोला गया है।जहां पर लोग रह रहे हैं। वहां सांसद ने सभी लोगो के बीच मास्क,सेनिटाइजर बिस्किट और सर्फ का वितरण किया।
उन्होंने कहा कि ये समय साथ मिलकर कोरोना को हराने का है। कोरोना से बचना है और डटकर मुकाबला करना है इसके लिए हमेशा हाथ धोना चाहिए। और सोशल डिस्टेंस की ध्यान रखना चाहिए।मौके पर सीओ ललित कुमार सिंह, बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा, जदयू नेता कामेश्वर सिंह,जिला पार्षद प्रियंका सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष अमर सिंह, बहरौली मुखिया अजीत सिंह, सोनौली मुखिया संतोष परमार,भाजपा नेता धीरज सिंह,बीरबल प्रसाद, राकेश सिंह मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
