अथमलगोला में 34 लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार।
बाढ़(प्रिया सिंह की रिपोर्ट) -प्रदेश में शराबबंदी लागू होने के बाबजूद इस अवैध धंधे से जुड़े तस्कर अपने गलत मंसूबों की पूर्ति हरहाल में करने की जुगत में रहते हैं।लेकिन पुलिस की सक्रियता उनके गलत मंसूबों की पूर्ति में किसी न किसी रूप में पानी फेर ही देता है।इसी क्रम में अथमलगोला थाना के गंजपर एवं रामनगर दियारा इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने एक शराब की भट्टी को नष्ट किया।साथ ही एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर उसके पास से 34 लीटर देशी शराब बरामद किया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में गंजपर निवासी संतोष कुमार चौधरी के घर से 34 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।तत्पश्चात उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।जबकि रामनगर दियारा इलाके में कि गई छापेमारी में एक अवैध रूप से संचालित शराब की भट्टी को पूरी तरह से नष्ट किया गया।हालांकि पुलिस के आगमन की भनक लगते ही इस अवैध धंधे से जुड़े तस्कर भागने में सफल रहे।उन्होंने कहा कि इस तरह का अभियान आगे के दिनों में भी अभियान के रूप में जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
