उत्तरप्रदेश में पत्रकार को अपराधियो ने गोलियों से भुना ।

उत्तरप्रदेश में पत्रकार को अपराधियो ने गोलियों से भुना ।

उत्तरप्रदेश में पत्रकार को अपराधियो ने गोलियों से भुना ।
उत्तर प्रदेश / जौनपुर में सोमवार की सुबह 9:00 बजे बंदूक धारीयों ने जौनपुर कोतवाली के सरहदपुर निवासी तथा सुदर्शन न्यूज़ के संवाददाता आशुतोष श्रीवास्तव पर गोलियों की बौछार कर दी। जिससे पत्रकार की मौके पर ही मौत हो गई।
            पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव किसी काम से अपने गांव सरहदपुर से बुलेट मोटरसाइकिल से जौनपुर की तरफ जा रहे थे। तभी इमरानगंज बाजार चौक पर ही अज्ञात अपराधियों ने आशुतोष पर गोलियों की बौछार कर दी । आपको बतादें की पत्रकार को कुल चार गोलियां लगी है ।
गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े तब तक बंदूक धारी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुँचे लोगो ने पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार आशुतोष पत्रकारिता के साथ ही भाजपा से भी जुड़े थे । उन्होंने बालू माफिया और दो तस्करों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा था।
         
      घटना के बाद एस०पी० ने जांच टीम गठित का गठन कर अपराधियों की धरपकड शुरू कर दी है।
पत्रकार की हत्या को लेकर पत्रकारो के अलग अलग संगठनो में काफी गुस्सा देखा जा रहा है । घटना स्थल पर  भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। 
        पत्रकार संगठनो ने सरकार से मांग किया है कि पत्रकार के हत्यारो को जल्द गिरफ्तार किया जाए और  स्पीडी ट्रायल के तहत मुकदमा चलाने के साथ पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए । नही तो प्रशासन और सरकार के खिलाप उग्र आंदोलन किया जाएगा। 

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0