बंद पड़े घरों से अज्ञात चोरों ने नगद समेत तीन लाख रुपए का आभूषण किया चोरी, थाना में मामला हुआ दर्ज

गोदरेज का ताला तोड़कर चोरों ने सोने के कान की बाली, मंटीका , मंगलसुत्र, ढोलना, चांदी के पायल एवं पेटी में रखे तांबा,पीतल के बर्तन और 20 हजार रुपए नगद समेत कुल मिलाकर लगभग तीन लाख रुपए की समान गायब कर दिया है।

बंद पड़े घरों से अज्ञात चोरों ने नगद समेत तीन लाख रुपए का आभूषण किया चोरी, थाना में मामला हुआ दर्ज

अविनाश पांडेय/नालंदा :- हरनौत थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनौत बाजार के गांधी टोला में अज्ञात चोरों के द्वारा एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। घर बंद रहने के कारण चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए घर के अंदर गोदरेज का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के आभूषण एवं नगद रुपए लेकर फरार हो गए।

 

पीड़ित गृह स्वामी गौतम कुमार ने बताया कि 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन घर में ताला लगाकर राखी बांधने के लिए परिवार के यहां चले गए थे। वापस आज सोमवार की सुबह लगभग 6:30 घर पहुंचा तो देखा कि छत के ऊपर सीढ़ी पर से करकेट हटा हुआ था। जब अंदर रूम में देखा तो उसे सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। रूम में रखे गोदरेज का ताला तोड़कर चोरों ने सोने के कान की बाली, मंटीका , मंगलसुत्र, ढोलना, चांदी के पायल एवं पेटी में रखे तांबा,पीतल के बर्तन और 20 हजार रुपए नगद समेत कुल मिलाकर लगभग तीन लाख रुपए की समान गायब कर दिया है।उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों के द्वारा मौका का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। अज्ञात चोर के द्वारा हरनौत थाना में लिखित आवेदन देकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। वही प्राप्त आवेदन के अनुसार हरनौत थाना पुलिस मामले की जांच में जुड़ गई है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0